यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज, यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड (Loca Song Honey Singh)

author-image
By Sangya Singh
यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज, यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड (Loca Song Honey Singh)
New Update

यो यो हनी सिंह का नया गाना 'लोका' रिलीज (Loca Song Honey Singh)

Loca Song Honey Singh: यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए गुड न्यूज है। हनी सिंह का नया गाना लोका यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने को टीसीरीज ने अपलोड किया है और ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में हनी सिंह एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अपने रैपर स्टाइल में यॉट पर लड़कियों से घिरे हनी सिंह काफी कूल लग रहे हैं। गाने को रिलीज किए हुए एक घंटे हो चुके हैं और अबतक गाने पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

पुराने अंदाज़ में दिखे हनी सिंह

गाने के लिरिक्स खुद हनी सिंह (Loca Song Honey Singh) ने लिटिल गोलू के साथ मिलकर लिखे हैं। ये गाना भी हनी सिंह के हमेशा के गानों की तरह ही है। इस गाने को देखकर आपको हनी सिंह के पुराने गाने भी याद आ जाएंगे। गाने में थोड़ा क्रेजी फ्रेज और थोड़ी चीप लाइंस के साथ कमाल की बीट् के साथ जोड़ा गया है। कुल मिलाकर ये हनी सिंह का हमेशा की तरह ठीक-ठाक पार्टी सॉन्ग (Loca Song Honey Singh) है। इस गीने को हनी सिंह ने खुद आवाज दी है। और इसका प्रोड्क्शन भी खुद हनी सिंह ने किया है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

इस वीडियो सॉन्ग (Loca Song Honey Singh) में हनी सिंह एक बार फिर अपने बढ़े हुए वज़न और लंबे बालों के साथ दिखे। बता दें, कि हनी सिंह काफी समय तक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, उसके बाद उन्होंने काफी वेट पुट ऑन कर लिया। अब वो काफी समय से अपने गानों में इसी तरह से नज़र आते हैं। बहरहाल, हनी सिंह का ये गाना (Loca Song Honey Singh)  यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

क्या है Loca का मतलब ?

हनी सिंह के इस गाने में लोका शब्द बार-बार आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस शब्द का मतलब क्या है ? तो आपको हम बता दें  गाने में एक लाइन I am going Loca… कई बार इस्तेमाल की गई है, तो आप ये जान लीजिए कि लोका किसी जगह का नाम नहीं बल्कि लोका का मतलब स्पैनिश में होता है, क्रेजी यानी पागल। तो आप भी जल्दी देखिए हनी सिंह का Loca Song.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने क्यों अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाने से इनकार कर दिया था ? (Amitabh and Kishore Controversy)

#Yo Yo Honey Singh #Honey Singh #honey singh new song #honey singh music #loca meaning #loca song
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe