जानिए, क्या है अनीता राज का वर्कआउट सीक्रेट ? 57 साल की उम्र में भी हैं इतनी फिट

author-image
By Sangya Singh
New Update
जानिए, क्या है अनीता राज का वर्कआउट सीक्रेट ? 57 साल की उम्र में भी हैं इतनी फिट

अनीता राज ने फैंस के साथ शेयर किए अपने फिटनेस टिप्स

देश में हुए लॉकडाउन की वजह से सभी जिम और वर्कआउट सेंटर बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी सेलेब्स अपने घर पर ही रहकर वर्कआउट कर रहे हैं और अपने आपको पूरी तरह से फिट रख रहे हैं। जबसे लॉकडाउन हुआ है, सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करके फैंस को घर में रहकर वर्कआउट करने के टिप्स दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनीता राज। अनीता राज की उम्र 57 साल है, लेकिन इस उम्र में भी वो पहले जैसी ही फिट और हेल्दी हैं। तो क्या आप भी जानता चाहते हैं, कि इस उम्र में भी वो इतनी फिट कैसे हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं, क्या है अनीता राज का वर्कआउट सीक्रेट।

छोटी सरदारनी में निभा रही हैं अहम भूमिका

अनीता राज हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अबतक कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वो कलर्स टीवी के शो छोटी सरदारनी में नज़र आ रही हैं। भले ही उनकी उम्र 57 साल हो गई है, लेकिन आज भी वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। लॉकडाउन के दौरान बाकी सेलेब्स की तरह ही अनीता राज भी घर पर ही रहकर वर्कआउट कर रही हैं। अनीता राज का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए अपने कुछ वर्कआउट टिप्स शेयर किए हैं।

आपका शरीर आपका मंदिर है

उन्होंने फैंस को वर्कआउट के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं दृढ़ता से मानती हूं कि शरीर का सम्मान और पोषण करने में कभी देर नहीं होती है। किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए अपने शरीर से प्यार करना और उसकी उचित देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मेरा फिटनेस मंत्र है, शरीर के प्रकार के अनुसार पौष्टिक आहार लेना चाहिए और रोजोना एक्सरसाइज करना चाहिए। मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करती हूं कि वे इस समय का उपयोग अपने मन, शरीर और आत्मा को डिटॉक्स करने के लिए करें। वर्कआउट करने से बड़ा कुछ नहीं है, एक्सरसाइज करें, ढेर सारा पानी पीएं। आपका शरीर आपका मंदिर है, इसलिए आप इसका ख्याल रखें।‘

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में वायरल हो रहा उर्वशी रौतेला का वीडियो, बिजली की तार पर किया डांस

Latest Stories