/mayapuri/media/post_banners/8d652152ce3f0e48cd532f079e5020b1316ffbef113518347d11c0911c09fbc8.jpg)
श्रद्धा कपूर ने शेयर की अपने बचपन की फोटो
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन से सभी अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स लगातार अपने वीडियोज और थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे है उनकी फोटो पर ढेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं।
फोटो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन
श्रद्धा कपूर की ये थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि श्रद्धा कपूर की ये फोटो उनके बचपन की है। जिसे देखकर आप खुद भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, जब मेरे खरगोश जैसे दांत थे। #before braces'. श्रद्धा कपूर की इस फोटो के साथ लिखे हुए कैप्शन को पढ़कर तो साफ हो जाता है कि बचपन में उनके दांत ब्रेसेज के जरिए सीधे किए गए हैं। पहले उनके दांत सच में खरगोश जैसे ही थे।
जानवरों के लिए जताई चिंता
आपको बता दें कि इससे पहले भी श्रद्धा कपूर ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कुछ वन्यजीव दिख रहे थे, जिन्हें इंसानों ने कैद कर रखा था। इस फोटो से वो लोगों को ये मैसेज देना चाहती थीं, कि हम लॉकडाउन की वजह से घर में बोर हो रहे हैं। लेकिन उन जानवरों के बारे में भी सोचिए जिनको हम हमेशा कैद करके रखते हैं। फिल्मों की बात करें, तो साल 2020 में श्रद्धा कपूर की दो फिल्में रिलीज हुईँ। एक वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी और दूसरी टाइगर श्रॉफ के साथ बागी-3।
ये भी पढ़ें- 25 करोड़ डोनेट करने पर अक्षय कुमार को पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा ताना, अब दी ये सफाई