सुनील ग्रोवर का वीडियो है बेहद फनी, बोले- घर पर रहोगे तो जल्दी खुलेगें शराब के ठेके

author-image
By Sangya Singh
New Update
सुनील ग्रोवर का वीडियो है बेहद फनी, बोले- घर पर रहोगे तो जल्दी खुलेगें शराब के ठेके

सुनील ग्रोवर ने अपने फनी वीडियो से की लोगों से ये खास अपील

कोरोनावायरस की वजह से लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। बहुत से लोग तो खाली बैठने के चलते स्ट्रेस में आ रहे हैं। लोग समझ ही नहीं पा रहे कि वो इस मुश्किल समय को कैसे काटें। वहीं, अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए वो बेहद फनी अंदाज में लोगों को बता रहे हैं कि आखिर सभी का घर में रहना जरूरी क्यों है।

सुनील ग्रोवर ने कहा- जल्द खुलेंगे शराब के ठेके

सुनील ग्रोवर का वीडियो देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। सुनील ग्रोवर के मुताबिक, अगर लोग चाहते हैं कि शराब की दुकानें जल्दी खुल जाएं तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए। उनकी माने तो लोग अगर इस समय घर से बाहर निकले, तो दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाएंगी और शराब की दुकानें भी जल्द नहीं खुल पाएंगी। सुनील ग्रोवर का वीडियो काफी मजेदार है। लोगों को घर पर रहने की अपील करने का उनका ये अंदाज ना सिर्फ अनोखा है बल्कि काफी फनी भी है।

सुनील ग्रोवर का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को सुनील ग्रोवर का ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है। वैसे आपको ये बता दें कि सुनील ग्रोवर ने ये बात सिर्फ मजाक में कही है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने तो सरकार से कोरोना के बीच शराब की दुकाने खोलने की अपील तक कर दी थी।

ऋषि कपूर ने की थी ये अपील

ऋषि कपूर ने कहा था कि इस मुश्किल घड़ी में डॉक्टर, पुलिसवाले और आम इंसान भी तनाव में आ सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में शराब की दुकान खोल देनी चाहिए, जिससे लोगों का तनाव कम हो सके। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि शराब की काला बाजारी तो हो ही रही है, ऐसे में दुकानें खोल देना बेहतर ऑपशन है।

शराब की दुकानें खोलना बेहतर ऑपशन- ऋषि कपूर

लोगों को ऋषि कपूर की बात ज्यादा पसंद नहीं आई थी लेकिन सुनील ग्रोवर का ये फनी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ गया है। घर में क्वारनटीन होकर बैठे सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वो लॉकडाउन के दौरान लगातार फनी वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिससे घर पर बैठे लोग एंटरटेन होते रहें।

ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की 5 वेबसीरीज देखकर लॉकडाउन में अपने मूड को करिए फ्रेश

Latest Stories