प्रियंका चोपड़ा का लंदन के Madame Tussauds में लगा खूबसूरत वैक्स स्टैच्यू

author-image
By Sangya Singh
प्रियंका चोपड़ा का लंदन के Madame Tussauds में लगा खूबसूरत वैक्स स्टैच्यू
New Update

लंदन के मैडम तुसॉद म्यूजियम में आज बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया गया। इसके अलावा अब उनकी उपस्थिति विश्व के चार महाद्वीपों में स्थित Madame Tussauds के म्यूजियम में हो गई हैंl प्रियंका चोपड़ा कई महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, लेकिन अब उनका मोम का बना पुतला बनकर तैयार है।

इस बारे में जानकारी देते हुए Madame Tussauds London ने बताया,’ इस क्षण की प्रतीक्षा फैन्स लंबे समय से कर रहे थेl खासतौर पर जबसे प्रियंका चोपड़ा का न्यू यॉर्क वाला स्टेच्यू का अनावरण किया गया थाl’ इस मौके पर प्रियंका के मोम के पुतले को 2017 के Golden Globes में प्रियंका ने जो लुक रखा थाl उसी लुक में रखा गया हैंl

इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा,’मुझे लंदन पसंद हैंl इसमें अजीब सी उर्जा हैंl Madame Tussauds London टीम के साथ काम कर मजा आयाl अब मेरे फैन्स मुझसे मेरी विश्व की सभी पसंदीदा शहरों में मुलाकात कर सकेंगेl’ प्रियंका चोपड़ा का यह पुतला पार्टी एरिया में रखा गया हैंl

यहां उनके अलावा और भी कई हॉलीवुड के A लिस्टर एक्टर्स को रखा गया हैंl ताकि आनेवाले मेहमान इन कलाकारों के पुतले के साथ ड्रिंक का लुत्फ़ उठा सकेंl बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैंl

#Priyanka Chopra Jonas #Wax Statue #Madame Tussauds London #Bollywood star #First Figure of Bollywood
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe