इस दिन होने जा रही है मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
इस दिन होने जा रही है मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की ख़बरें काफी वक़्त से चर्चा में बनी हुई है साथ ही उनके फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। ऐसे में सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्‍दी ही शादी कर सकते हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों ही अब अपने रिश्‍ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए तारीख भी तय कर ली गई है। इस शादी को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि शादी में मलाइका और अर्जुन के परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्‍त ही शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 19 अप्रैल 2019 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया है। लेकिन शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक शादी क्रिस्चन रीति-रिवाज से होगी।

इसके अलावा मलाइका और अर्जुन ने शादी की तैयारी में लगे लोगों से शादी को काफी सीक्रेट रखने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि शादी में मलाइका और अर्जुन के परिवार के अलावा केवल करीबी दोस्‍त ही शामिल होंगे। इसमें करीना कपूर खान, करिश्‍मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कुछ अन्‍य सितारे शामिल होंगे।

Latest Stories