देर रात अर्जुन कपूर के साथ डिनर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा , दिखा बोल्ड लुक

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
देर रात अर्जुन कपूर के साथ डिनर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा , दिखा बोल्ड लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर अपने बोल्ड और सेक्सी लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। लोग उनके सेक्सी फिगर के दीवाने है। फिलहाल मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर  के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है।

हाल ही में एक बार फिर मलाइका और अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, बीती रात  दोंनो डिनर करने पहुंचे। वहीं दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान मलाइका ने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक कलर की पैंट पहने हुए थे। जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही है। आउटफिट के साथ रेड कलर की लिपस्टिक भी लगाई हुई है जो उनके लुक  को और भी स्टाईलीश बना रहा है। तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। वहीं अर्जुन व्हाइट टीशर्ट के साथ कैप पहने हुए कूल अंदाज में दिखे। जहां अर्जुन मीडिया कैमरा को इग्नोर करते दिखे वहीं मलाइका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

बता दें  कुछ दिनों  पहले मलाइका की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक लॉकेट पहना हुआ है। इस लॉकेट में ए और एम अक्षर लिखे हुए हैं। लोग मान रहे हैं कि इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अपना और अर्जुन का रिश्ता आधिकारिक कर दिया है। लेकिन मलाइका ने इस बात को गलत  बताते हुए कहा की यह उनके नाम के ही अक्षर है। उन्होंने गलती से उसे उल्टा  पहन लिया था।

इसके अलावा भी दोनों को लेकर खंबरे भी थी कि अर्जुन और मलाइका ने एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।अब यह दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त यह दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।

Latest Stories