मलाइका अरोड़ा ने कबूल किया अपना रिश्ता, कहां- हर तरह से अर्जुन कपूर ही पसंद है

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
मलाइका अरोड़ा ने कबूल किया अपना रिश्ता, कहां- हर तरह से अर्जुन कपूर ही पसंद है

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा  इन दिनों अर्जुन कपूर  के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की एक साथ काफी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने कभी भी अपने रिश्तें पर बात नहीं की थी।

हाल ही में अब पहली बार मलाइका ने अर्जुन  के साथ अपने रिश्तें को कबूला है।। दरअसल, हाल ही में मलाइका करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची। इस दौरान मलाइका के साथ एक्ट्रेस किरण खेर, वीर दास और मल्लिका दुआ थी। सामने आए प्रोमो में करण इन चारों से पूछते है कि इस बार सीजन पर किसकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही है? तो मलाइका ने बिना झिझके सबके सामने कह दिया, ‘मुझे हर तरह से अर्जुन कपूर की परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन लगी है।’ इसके बाद करण जौहर से लेकर मल्लिका दुआ तक सभी मलाइका का चेहरा देखते रह गए।

बता दें की दोनों को लेकर खबरें हैं कि यह रयूमर्ड कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। फिलहाल  मलाइका फिलमों की दुनिया से दुर है। वहीं अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा' में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

Latest Stories