/mayapuri/media/post_banners/2fbcedc98bddb3527440d54cc34affa7f37023ea7c646cb605db863d22386079.jpg)
बॉलीवुड के जानें-माने और बेहद ही हॉट कपल में शुमार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में ये लव कपल मालदीव्स से अपना वेकेशन मनाकर लौटे है। जहां पर ये कपल एक दूसरे के साथ बहुत ही बेहतरीन क्वालिटी टाइम बिता के आया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ का एक पूल वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों लोग एंजॉय करते नजर आ रहे है।
/mayapuri/media/post_attachments/9d96633cdc30418081986aa52c292958f7c784342c98bd73a3d840f58f2065a8.jpg)
आपको बता दें कि, इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पूल के अंदर साइकिल चला रहे हैं। ये साइकिल एक्सरसाइज वाली साइकिल है जो कि जिम में एक्सरसाइज के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसी साइकिल पर सवार होकर ये दोनों स्टार्स अलग-अलग एक्सरसाइज कर रहे हैं और एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है।
इसी के साथ वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'जब आपकी गर्लफ्रेंड ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो...मैं छुट्टी के दिन भी कसरत कर रहा हूं।' वहीं एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों को एक साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। इसी बीच हाल ही में ये कपल मालदीव्स से अपना वेकेशन मना के लौटा है।
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)