/mayapuri/media/post_banners/97b27c127138dfc0b887cd05dbbd177ecba6d57e5c7ad9c6e01eac8a3a633f29.jpg)
बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। कभी दोनों किसी इवेंट में साथ नज़र आते हैं तो कभी रिएलिटी शो में। हाल ही में अर्जुन और मलाइक को एक बार फिर से साथ देखा गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/bcdff644e3ea8aae3139ee491041bbd07263ffa087927db21c191d702f550d9a.jpg)
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे अर्जुन-मलाइका
आपको बता दें, कि अर्जुन और मलाइका इटली से वापस लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ नज़र आए। ऐसा माना जा रहा है कि 23 अक्टूबर को मलाइका का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने दोनों एकसाथ इटली गए थे। हालांकि, अर्जुन और मलाइका मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र तो आए लेकिन दोनों एक-दूसरे से कुछ दूरी पर थे, जिसे ये साफ जाहिर होता है कि दोनों साथ ही इटली से वापस लौटे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/2002b07f8dcc9687eb61b83b46071c55e03e2161dd3885ef2b602f4e7ebd9fc3.jpg)
स्टाइलिश लुक में मलाइका
अस दौरान एयरपोर्ट पर मलाइका काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ रेड ट्राउजर पहना हुआ था और साथ ही सनग्लासेज कैरी किए थे। वहीं, दूसरी तरफ अर्जुन कपूर भी काफी कूल लुक में नज़र आए। उन्होंने ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी हुई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/b90c6ebd853e99677c5a7dad103860282a7ebd581cbb25c906ee31ee0c5d5873.jpg)
रिएलिटी शो में भी साथ नज़र आए दोनों
हाल ही में अर्जुन कपूर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में आए थे जहां पर अर्जुन ने मलाइका के साथ जमकर मस्ती की। स्टेज पर उन्होंने साथ डांस किया, जिससे चारों तरफ लोग उनके लिए तालियां और सीटियां बजाने लगे। इस मौके पर अर्जुन मलाइका के साथ ही बैठे। जबकि लोगों को लग रहा था कि अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं तो परिणीति के पास बैठेंगे।
/mayapuri/media/post_attachments/a598b80e3319f5ba85addcf5d6aa2acd84b5af0da03492c61de7c415fe3f794b.jpg)
जल्द ऑफिशियल कर सकते हैं रिश्ता
आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। अरबाज इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ देखे जा रहे हैं। खबरों है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी का कर सकते हैं। इस बीच मलाइका की अर्जुन कपूर से नजदीकियां काफी बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका भी जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)