'हैला हैलो' गाने का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, मलाइका का दिखा बेहद हॉट अंदाज

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'हैला हैलो' गाने का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, मलाइका का दिखा बेहद हॉट अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से  दूर थी। लेकिन अब मलाइका को लेकर  खबरें आ रही हैं की  मलाइका विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ‘‘पटाखा’’ मेँ एक आईटम सॉन्ग ‘‘हैलो हैलो’’ पर  डांस करने वाली हैं।

हाल ही में फिल्म में मलाइका का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है मलाइका ने इस गाने के पहले  लुक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अपने लुक को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन दिया - 'हैला हैलो'। उनके फर्स्ट लुक का पोस्टर देखने के बाद तो साफ पता लग रहा है की इस फिल्म में वह अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाने वाली हैं। मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। उनका यह गाना  'हैला हैलो' 5 सितंबर को रिलीज होगा। इसके अलावा  इस गाने का 10 सेकेंड का एक टीजर भी रिलीज किया गया है जिसमें मलाइका ब्लैक लहंगा चोली पहने बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही है। इस गाने को विशाल ने कंपोज किया है और रेखा भारद्वाज ने आवाज दी है। गाना रिलीज से पहले ही Trend कर रहा है।

फिल्म की बात करें तो फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राधि‍का मदान लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। जो की लोगों को पसंद भी आया और अब मलाइका आईटम सॉन्ग इस फिल्म पर और चार चांद लगा देगा। बता दें की इस फिल्म की कहानी दो बहनों बड़की और छुटकी की कहानी हैं। यह जानेमाने लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। यह एक हास्य फिल्म है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Stories