मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, साइक्लिंग करती हुई आई नजर

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, साइक्लिंग करती हुई आई नजर
New Update

बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में शुमार है। वहीं इस कपल की लव केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। हाल ही में ये फेमस कपल मालदीव से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई लौटा है। इसी बीच एक वीडियो सामने आई है जिससे देखकर यही लग रहा है कि, मलाइका का दिल अब भी मालदीव में ही अटका हुआ है।

publive-image आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने देर रात ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कई सारे हैशटैग का इस्तेमाल करके अपनी यादों को फैंस के संग शेयर किया है।  इस वीडियो की कई सारी क्लिप्स और तस्वीरों को कोलाज के तौर पर बनाया गया है। इसमें मलाइका और अर्जुन कहीं पर साइकिल चलाते है तो कभी पिज्जा खाते दिख रहे हैं।

वहीं मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस की नींद उड़ा दी है। इसी के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी बिंदास शर्टलेस होकर पोज देते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें साफ बता रही हैं कि, दोनों लव बर्ड्स ने इस वेकेशन में खूब मस्ती की है।  वहीं इससे पहले भी मलाइका अपने इस वेकेशन की फोटो और वीडियो शेयर कर चुके है।

publive-image

#malaika arora #about malaika arora #Malaika Arora cycling #Malaika Arora latest news
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe