बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर के सवाल पर दिया यह जवाब।

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर के सवाल पर दिया यह जवाब।

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के अफेयर की खबर लगातार सामने आती रहती हैं। इनके अफेयर की खबरें लगातार लाइम लाइट में बनी रहती हैं। हालाँकि दोनो अक्सर कई बार साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर दिखाई दिए थे। अर्जुन कपूर तस्वीरों में अपना फेस छिपाते हुए नजर आए थे इसके साथ ही उन्होंने फोटो खींचने को मना भी किया था। खबर थी की उन्होंने ऐसा अपनी अपकमिंग फिल्म में अपने लुक को छुपाने के लिए किया था।

बताया जाता हैं की मलाइका के अरबाज़ से तलाक की वजह भी उनका अर्जुन कपूर से सम्बंध रहा हैं। अक्सर यह दोनों एक साथ कई बार डिनर डेट पर स्पॉट किए जा चुके हैं। यहां तक कि 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में जब अर्जुन कपूर पहुंचे थे उन्हें वहा मलाइका का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। हालांकि दोनों ने अभी तक भी अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया हैं।

publive-image

लेकिन आपको बतादे अफेयर की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का अब पहला रिएक्शन सामने आया है। मलाइका से जब अर्जुन और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मैं बैलेंस करना जानती हूं और जब मुझे न कहना होगा तो मैं कह दूंगी।' मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को ना तो खुलेआम स्वीकार किया और न ही अस्वीकार किया।

मलाइका और अरबाज साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। जब मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने किस तरह से इन चीजों को मैनेज किया तो उन्होंने कहा - 'मेरे दोस्तों, परिवार और योगा ने उस वक्त मेरा साथ दिया।'

मलाइका अर्जुन को अपना अच्छा दोस्त बताती है, खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि साल 2019 में दोनों शादी भी कर सकते हैं। मलाइका अर्जुन से उम्र में 14 साल बड़ी हैं। जिसके चलते मलाइका और अर्जुन के रिश्ता की खबर ज्यादा लाइम लाइट में रहती हैं।

दोनों के काम की बात करे तो मलाइका 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज हैं और इस वक्त 'लैक्मे फैशन वीक' साल 2019 के ऑडीशन की जज भी हैं। वही अर्जन कपूर इन दिनों 'पानीपत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 'पानीपत' फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज़ डेट अगले साल 6 दिसंबर बताई जा रही हैं।

Latest Stories