Advertisment

क्या सच में 19 अप्रैल को अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा कर रहे हैं शादी ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या सच में 19 अप्रैल को अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा कर रहे हैं शादी ?

काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों की चर्चा जोरों पर हैं। खबरों आ रही हैं कि दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। वहीं, अब मलाइका अरोड़ा ने शादी की अफवाहों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। खबरों के मुताबिक, मलाइका ने शादी की खबरों को नकार दिया है। जब अर्जुन संग शादी पर मलाइका से पूछा गया तो उन्होंने कहा- “Not True।”

Advertisment

आपको बता दें कि इससे पहले भी मलाइका ने अर्जुन संग अफेयर की खबरों पर कहा था कि ये सब मीडिया का बनाया हुआ है। मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं, कोई ऐसा जिसके साथ वह तालमेल बिठा सकें। अगर ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप लकी हैं।

वहीं अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने भी मलाइका और अर्जुन की शादी को मजह अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। दरअसल, हाल ही में मलाइका की मालदीव में हॉलीडे एंजॉय करते हुए कुछ फोटोज सामने आई थीं। फोटोज को लेकर ऐसी चर्चा थी कि मलाइका शादी से पहले अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं।

खबरों की मानें, तो दोनों की शादी 19 अप्रैल को होने वाली है। इस दौरान दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद होंगे। गेस्ट लिस्ट में मलाइका की गर्ल गैंग में शामिल ख़ास दोस्त करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का नाम भी है। वर्क फ्रंट की बात करें, अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म पानीपत की तैयारी में जुटे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारीकर कर रहे हैं।

Advertisment
Latest Stories