Advertisment

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने दुनिया के सामने किया अपने प्यार का इज़हार

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने दुनिया के सामने किया अपने प्यार का इज़हार

अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी दुनिया में है। दोनों ही दुनिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नही करते है। लेकिन हाल ही में जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया कर दिया है. जी हाँ मलाइका ने दुनिया के अर्जुन के लिए अपना इश्क जाहिर किया है।

Advertisment

मलाइका और अर्जुन की तस्वीर पर 1.7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन लिखा है उससे यह साफ़ ज़ाहिर हो गया है कि दोनों के बारे में जो चर्चा चल रही है वो सच है दोनों अब एक रिश्ते में हैं। मलाइका ने फोटो को कैप्शन दिया कि, मेरे पागल....सबसे ज्यादा मजाकिया अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्यार और खुशियां.....हमेशा।  मलाइका और अर्जुन की इस बेहद प्यारी तस्वीर पर 1.7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 2000 से भी ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने दुनिया के सामने किया अपने प्यार का इज़हार

यह फोटो जितनी वायरल हो रही है उतना ही ट्रोल भी हो रही है। जी हाँ दोनों की फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो कुछ मलाइक और अर्जुन को मां-बेटे की जोड़ी बता रहे हैं। तो कुछ दोनों की उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन लोग चाहे कुछ भी कहें अर्जुन और मलाईका को इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला।

Advertisment
Latest Stories