अर्जुन कपूर की शेयर कि हुई तस्वीर पर मलाइका ने भी किया कमेंट लिखा-TOO CUTE

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अर्जुन कपूर की शेयर कि हुई तस्वीर पर मलाइका ने भी किया  कमेंट लिखा-TOO CUTE

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर  सुर्खियों में है। इसी बीच अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कि है।

दरअसल, शेयर कि हुई तस्वीर अर्जुन की बचपन की तस्वीर है। अर्जुन की यह उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं अर्जुन की तस्वीर देखने के बाद मलाइका भी अपने आप को रोक नहीं पाईं औऱ उन्होंने कमेंट कर दिया। अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा 'हाहाहा, बहुत प्यारा'। वेसे तो दोनों न तो अपने रिश्ते को किसी से छुपाते हैं और न ही खुलकर बात करते हैं। आए दिन अर्जुन और मलाइका को एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों को लेकर खबरें हैं कि यह रयूमर्ड कपल जल्दी ही शादी करने वाला है।

बता दे की अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत'  में नजर आने वाले है।  इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे  हैं। फिल्म में पानीपत के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ ही लीड रोल में कृति सेनॉन दिखने वाली है। जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है।

Latest Stories