अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगी व्यक्ति की हुई मौत By Pragati Raj 08 Sep 2021 | एडिट 08 Sep 2021 22:00 IST in ताजा खबर New Update हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में अभिनेता रजत बेदी की कार से सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर लगी थी। अब खबर आ रही है कि उस व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद डी एन नगर थाने की पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ IPC की धारा 304-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल रजत बेदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारी का कहना है कि, “दुर्घटना में घायल व्यक्ति राजेश बौध एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया जहां पिछले दो दिन से उसका इलाज चल रहा था।” पुलिस का कहना है कि ये घटना अंधेरी में सोमवार शाम को एक मंदिर के पास हुई थी जब अभिनेता रजत बेदी अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा व्यक्ति नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और रजत की कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया था कि अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। #accident #Rajat Bedi हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article