/mayapuri/media/post_banners/888380e41e5d7cb149a0bf4c2cbf9c2ef5d2db0d2dac5a314a566638220c3660.jpg)
सोशल मीडिया पर मनोज जोशी ने पूछा सवाल - कागज मिले कि नहीं इतने दिनो में ? एक्टर ने जवाब दिया - कागज़ी वादे मिले, नफरत मिली...
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर बीते दिनों देश में काफी बवाल मचा हुआ था। देश के अलग-अलग शहरों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। दिल्ली का शाहीन बाग इलाका इसका मुख्य केंद्र बना हुआ है। कोरोना वायरस के चलते पुलिस ने इस इलाके में बैठे प्रदर्शकारियों को हटा दिया। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने हाल में ही इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर सुशांत सिंह ने उन्हें जवाब दिया।
मनोज जोशी ने सोशल मीडिया पर किया सवाल
/mayapuri/media/post_attachments/e27133839c8f35c78e6eb060c77c522c2c1d5b14a0a5f18c54303329be8b0d31.png)
मनोज जोशी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कागज़ मिले कि नहीं इतने दिनो में?' उनके इस ट्वीट के बारे लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद सुशांत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।
विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे सुशांत सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/fc7ebb937df8a222329bbd1bed614007db3126a5e9f2aebf919ab78781f7f7eb.jpg)
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों में सुशांत सिंह शामिल हुए थे। कई जगहों पर जाकर उन्होंने भाषण भी दिए। अब भी लगातार वो इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।
मनोज जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
/mayapuri/media/post_attachments/1a2351c3787ea8040bf0c0ecb97a95d4dcbc9628cb06efb66f585741e790621b.jpg)
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर मनोज जोशी ने प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री।
मनोज जोशी ने इस पर जवाब देते हुए कहा था, 'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर परेशान हैं कि एमपी की भाजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही। भाई आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी बिना सिर पैर के चल रही है। न विचारधारा है, न नेता, न कार्यकर्ता।'
'सावधान इंडिया ' को किया अलविदा
/mayapuri/media/post_attachments/d70323d996193a5da4454e4125bf0766c99c6d0150811a3c71bae361a83778fe.png)
आपको बता दे , सुशांत सिंह को 2019 नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम 'सावधान इंडिया' छोड़ना पड़ा था। सुशांत सिंह इस शो से आठ साल तक जुड़े हुए थे और शो होस्ट करते थे।
ये भी पढ़ें– जानिए, क्या है अनीता राज का वर्कआउट सीक्रेट ? 57 साल की उम्र में भी हैं इतनी फिट
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)