Advertisment

मनोज पाटिल ने साहिल खान पर हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद की आत्महत्या की कोशिश

author-image
By Pragati Raj
New Update
मनोज पाटिल ने साहिल खान पर हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद की आत्महत्या की कोशिश

एथलीट और मॉडल मनोज पाटिल ने गुरुवार को ओशिवारा स्थित अपने आवास पर नींद की गोलियां खाकर सुसाइट करने का प्रयास किया। इस घटना मनोज पाटिल के घर पर दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच हुई, जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisment

अब खबर है कि मनोज पाटिल ने हाल ही में ओशिवारा पुलिस को एक पत्र सौंपा था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने और उनके प्रोफेशनल लाइफ में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी।

एक आधिकारिक बयान में, साहिल खान ने कहा, 'मैं मिस्टर मनोज पाटिल के आत्महत्या के प्रयास के मामले में शामिल रहा हूं और इसलिए मैं आज कहानी के अपने पक्ष को सामने लाना चाहता हूं। मैं वास्तविक सच्चाई और वास्तविक कारण के बारे में बोलना चाहता हूं। अगर उसके बाद किसी को लगता है कि मेरी व्याख्या और सबूत पर्याप्त नहीं हैं, तो कानूनी व्यवस्था को अपना उचित काम करने दें, लेकिन अगर कोई अन्य व्यक्ति गलत साबित होता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।'

मनोज पाटिल के मैनेजर ने आगे कहा कि उन्होंने मांग की थी कि साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। हालांकि, ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और वे उस अस्पताल का दौरा कर चुके हैं जहां मनोज पाटिल भर्ती हैं।

Advertisment
Latest Stories