अपने आपको फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते है अनिल कपूर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपने आपको फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते है अनिल कपूर

बॉलीवुड  एक्टर अनिल कपूर  बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फिट एक्टर्स में से एक है। उन्हें फिल्म  की दुनिया में आए हुए करीब चार दशक हो गए हैं। अनिल कपूर 61 साल के हैं लेकिन अभी भी उन पर उनकी उम्र का कोई असर नहीं दिखता। वह अकसर अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी से लोगों को  हैरान करते रहते है।

हाल ही में अनिल कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनिल कपूर इस वीडियो में इनडोर साइकल चला रहे हैं। अनिल ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही इसे कैप्शन दिया है,‘कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं।

बता दें की अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉनशियस रहते है। वह अपने आपको फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। अनिल सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

Latest Stories