‘दिलबर’ गाने पर दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का नया अवतार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
‘दिलबर’ गाने पर दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा का नया अवतार

बॉलीवुड की दंगल गर्ल्स सना शेख  और सान्या मल्होत्रा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया हैं। जो की सोशल मीडिया पर खुब तेजी से वायरल हो रहा हैं। दरअसल इस वीडियो में फातिमा और सान्या दोनो साथ में फिल्म 'सत्यमेव जयते' के सबसे ट्रेंडिंग गाने ‘दिलबर दिलबर’ पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

फिल्मों की बात

फिल्मों की बात करें तो दोनो अब अपनी आने वाली फिल्मो की शूटिंग की तैयारियों में बिजी है। फातिमा आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में बिज़ी हैं। इस फिल्म में फातिमा के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ भी लीड रोल में  नजर आएंगे। वहीं सान्या  फिल्म ‘बधाई हो’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में सान्या के साथ आयुष्मान खुराना भी दिखेंगे।

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल

बता दे की इससे पहले दोनों आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में साथ दिखीं थी। जो की इनकी पहली फिल्म थी। और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

Latest Stories