/mayapuri/media/post_banners/230594a8b40e421a2092204c73a8a3484c67c8b00023436086b0dd05fa7447d7.jpg)
बॉलीवुड और पॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ अकसर अपने गानों से लोगों का दिल जीत लेती है और अब वह अपने डांस से भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली है।
हम सभी जानते है की नेहा एक बेहतरीन गायिका हैं लेकिन हम यह नहीं जानते थे की नेहा कक्कड़ एक बेहतरीन डांसर भी हैं,
दरअसल , हाल ही में नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है। पहली बार डांस फ्लोर पर उतरकर नेहा ने अपने कातिलाना अंदाज दिखाकर लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस वीडियो में नेहा के साथ कोरियोग्राफ मेल्विन लुईस भी डांस करते नजर आ रहे है। नेहा इस वीडियो में अपने भाई टोनी कक्कड़ के लेटस्ट गाने लूडो खेलुगी पर डांस करती नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे है।
बता दें की इस वीडियो को मेल्विन लुईस ने कोरियोग्राफ किया है।