इस अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में शुरु की ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग, देखें वीडियो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
इस अंदाज  में प्रियंका चोपड़ा ने  लंदन में शुरु की ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग, देखें वीडियो

बॉलीवुड और हॉलीवुड  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों  अपनी आने वाली फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं।  इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका लंदन पहुंची हुई है।  वहीं शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो शूटिंग के बीच का है। इस वीडियो में  वह नारियल फोड़तीं नजर आ रही हैं।  इस वीडियो में उनके साथ सेट पर बाकी कास्ट और क्रू की मौजूद है।  इस वीडियो में प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए एक ही बार में नारियल को फोड़ दिया और यह देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद प्रियंका ने देसी अंदाज में नारियल को चारों तरफ घुमाया।

इसके अलवा प्रियंका ने इस दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फिल्म के बाकी कास्ट के साथ नजर आ रही हैं।

बता दें की यह फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों पति पत्नी के किरदार  मे नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार दिखेंगे वहीं फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम भी दिखेंगी जो आयाशा का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Stories