Advertisment

विंता नंदा रेप केस: गिरफ्तारी के डर से मुंबई छोड़कर भागे आलोक नाथ ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
विंता नंदा रेप केस: गिरफ्तारी के डर से मुंबई छोड़कर भागे आलोक नाथ ?

बॉलीवुड में चल रहे मीटू कैंपेन के दौरान एक महिला प्रोड्यूसर ने अभिनेता आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि आलोक नाथ ने उन्हें जबरन शराब पिलाई और उनका रेप करने के साथ साथ उन्हें पीटा भी। इस मामले में आलोकनाथ के खिलाफ रेप के चार्जेस लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज किया गया था।

Advertisment

वहीं, अब खबर आ रही है कि आलोक नाथ मुंबई छोड़कर भाग चुके हैं। बता दें, इस केस में पुलिस को पूछताछ करनी थी लेकिन अब खबर है कि आलोक नाथ मुंबई छोड़कर भाग गए हैं। खबरों के मुताबिक, उनके घर पर इस वक्त समन के लेटर को लेने के लिए कोई भी नहीं है। दरअसल, इस पूरे मामले में आलोक नाथ का बयान लिया जाना बहुत जरूरी है।

वहीं आलोक नाथ के जानने वाले अशोक सारौगी ने बताया कि, ‘आलोक नाथ किसी जरूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हैं। समन जारी जरूर किया गया है लेकिन उन्हें अब तक सौंपा नहीं गया है। वो इस सप्ताह मुंबई वापस आ जाएंगे और जरूर ही वो ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। वो मेरे साथ हमेशा कॉन्टैक्ट में हैं।’

Advertisment
Latest Stories