सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप

author-image
By Sangya Singh
New Update
सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप

जाने माने सिंगर मीका सिंह को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। मीका पर ब्राजील की नाबालिग लड़की ने यौन शोषण के आरोप लगा हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार और गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरों के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है। दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है। खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। मीका एक बॉलीवुड परफॉमरमेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत की भी कोशिश की।

आपको बता दें, मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उन पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। वहीं, इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था

Latest Stories