Video: पाकिस्तान से लौटे मीका सिंह, वाघा बॉर्डर पहुंचते ही ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे, देखें वीडियो

author-image
By Sangya Singh
Video: पाकिस्तान से लौटे मीका सिंह, वाघा बॉर्डर पहुंचते ही ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे, देखें वीडियो
New Update

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक पाकिस्तानी शादी में परफॉर्म करने की वजह से हर तरफ से आलोचनाओं में घिर गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया जा रहा है और साथ ही ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सिंगर के साथ काम करने पर पाबंदी की ऐलान कर दिया है।

खबर है कि मीका सिंह पाकिस्तान से वापस भारत लौट आए हैं। लौटने के बाद मीका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वापस आने पर मीका ने वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए। ये वीडियो 15 अगस्त को शेयर किया गया था।

वीडियो शेयर करते हुए मीका ने लिखा- 'भारत माता की जय। उन्होंने सभी को गर्मजोशी से स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया। एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए। हमारे जवानों को सैल्यूट। हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए ये किसी भी त्योहार को नहीं मना पाते हैं। जय हिंद।'

एक यूजर ने लिखा- अब क्या फायदा, तेरा करियर तो गया पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद। दूसरे यूजर ने लिखा- डैमेज हो चुका है। दरअसल, पिछले दिनों मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वो पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करते नजर आए थे। जिसपर तमाम लोगों ने नाराजगी जताई।

#Singer #Mika Singh #Bollywood Singer #Punjabi singer
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe