Advertisment

मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आयेंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आयेंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी

मोहित सूरी की फिल्म आशिकी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है। जिसमे आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी थीं। एक बार फिर मोहित सूरी आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म बनाने जा रहे है जो एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। लेकिन इस बार उनकी हिरोईन श्रद्धा कपूर नही है।

Advertisment

इस फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी का नाम जुड़ गया है। पहले खबर थी की मोहित सूरी की इस फिल्‍म में कृति सेनन को कास्‍ट किया जा रहा है। लेकिन अब आदित्‍य रॉय कपूर के ऑपोजिट दिशा को कास्‍ट किया गया है। यह पहला मौका होगा जब दोनों की जोड़ी किसी फिल्‍म में नजर आएगी।

इस प्रॉजेक्‍ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'मुंबई में एक बड़ा सेट लगाया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में फिल्‍म फ्लोर पर जाएगी। जब मोहित ने और ऐक्‍टर्स के कास्‍ट के साथ जुड़ने की बात कही थी तो आदित्‍य और उनके बीच अनबन की भी चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में डायरेक्‍टर ने इन बातों से इनकार कर दिया था। इस फिल्‍म से आदित्‍य और मोहित की जोड़ी फिर से दर्शकों के बीच होगी।

Advertisment
Latest Stories