दुबई ओपेरा में प्रदर्शित होगा मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल 

author-image
By Mayapuri Desk
दुबई ओपेरा में प्रदर्शित होगा मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल 
New Update

'मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल' ने न सिर्फ पूरे भारत बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग ही ख्याति अर्जित की है और साथ जहां भी यह गया है, वहां इसे काफी प्रशंसा और पुरस्कार भी मिले है. पहले सफल सीज़न के बाद, यह म्यूजिकल संयुक्त अरब अमीरात लौट रहा है. 10 जनवरी, 2019 से दुबई ओपेरा में भारत का यह सबसे सफल म्यूजिकल ड्रामा आयोजित किया जाएगा. दुबई में इसका यह 150वां शो होगा।

निर्देशक फिरोज अब्बास खान कहते हैं, ' जहां भी यह जाता है, मुगल-ए-आज़म दर्शकों के साथ एक विशेष कनेक्ट विकसित करता है. यह देखना जादुई है कि कैसे विभिन्न उम्र समूहों और देशों में लोग समान दिलचस्पी से इसे देखते है. दुबई ओपेरा एक अद्भुत सेटिंग है, जहां यह शो यूएई लौट रहा है।'

दीपेश साल्गिया (क्रिएटिव एंड स्ट्रैटजिक विजन: मुगल-ए-आज़म) कहते हैं, 'कुछ कहानियां अमर हैं और कभी पुरानी नहीं होतीं. 'मुगल-ए-आज़म' प्यार के उन महाकाव्यों में से एक है जो टाइम और मीडियम से आगे है. हम दुबई लौटने और एक बड़े मंच पर लौट रहे है।'

शापोरजी पालोनजी द्वारा निर्मित, 'मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल'  दुबई ओपेरा में 10 जनवरी से 12 जनवरी, 2019 के बीच आयोजित किया जाएगा।

Feroz Abbas Khan Feroz Abbas Khan

लाइव गायन, मयूर उपाध्याय का शानदार डिजाइंड कोरियोग्राफी, विश्व स्तरीय प्रोड्क्शन डिजाइन और मनीष मल्होत्रा द्वारा मुगल युग के उत्कृष्ट डिजाइन किए गए परिधान ने भारतीय थियेटर के लिए नए मानक निर्धारित किए हैं. यह शो के असिफ के कालातीत महाकाव्य को श्रद्धांजलि है।

तिथि: 10 जनवरी से 12 जनवरी, 2019

स्थान: दुबई ओपेरा, डाउनटाउन दुबई

निर्देशक: फिरोज अब्बास खान

निर्माता: शापोरजी पालोनजी

कॉस्टयूम डिजाइनर: मनीष मल्होत्रा

कोरियोग्राफी : मयूरी उपाध्याय

#bollywood news #bollywood #Bollywood updates #television #Telly News #Feroz Abbas Khan #Mughal-e-Azam #Dubai Opera
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe