मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन

author-image
By Mayapuri Desk
मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन
New Update

महाराष्ट्र में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के साथ 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रंग-गुलाल और ढोल-ताशों के बीच लालबाग के राजा का विसर्जन मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर किया गया। उन्हें लिफ्ट के सहारे समुद्र में विसर्जित किया गया। बप्पा की विसर्जन यात्रा तकरीबन 8 किलोमीटर की थी और उसे पूरा करने में तकरीबन 22 घंटे का समय लगा।

लालाबाग के राजा को रविवार सुबह 10.30 बजे पंडाल से निकाला गया। फिर भारत माता थियेटर, साने गुरुजी मार्ग, भायखला वेस्ट, करी रोड, नागपाडा, डंकन रोड, दो टांकी, संत सेवा महाराजा मार्ग, महादेव बाग, ऑपेरा हॉउस होते हुए सोमवार सुबह 8.30 बजे गिरगांव चौपाटी लाया गया। इसके बाद बप्पा को क्रेन के सहारे एक विशेष नाव पर लेकर भक्त समुद्र के बीच पहुंचे और वहां बनी एक खास लिफ्ट की मदद से विसर्जन किया गया।

सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर क्रेन, वॉचटावर और दूधिया रोशनी वाली लाइट लगाई गई थी। पूरी मुंबई में तकरीबन 50 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन lalbaugcha-raja मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन lalbaugcha-raja मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन lalbaugcha-raja मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन lalbaugcha-raja

मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन

मुंबई में धूमधाम से हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन

#ganpati visarjan #Lalbaugcha Raja #Mumbai #lalbaugcha raja 2019 visarjan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe