‘मुंबई सागा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़, जॉन अब्राहम ने शेयर किया पोस्टर

author-image
By Sangya Singh
New Update
‘मुंबई सागा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़, जॉन अब्राहम ने शेयर किया पोस्टर

बॉलीवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इस बीच जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो गया है। उनकी अगली फिल्म का नाम मुंबई सागा है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें जॉन अब्राहम के साथ-साथ इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफस गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर, अमोल गुप्ते और रोहित रॉय लीड रोल में है।

जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई सागा का पहला पोस्टर शेयर किया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म के पहले पोस्टर में बंदूकों से बनी फैक्टरी को दिखाया गया है। बंदूक नलियों को चिमनी के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें से धुआं निकल रहा है। फैक्टरी के बैकग्राउंड में सूरज उग रहा है जो लाली बिखेर रहा है। जॉन अब्राहम ने इसे शेयर करते हुए हैशटेग के साथ, ‘मुंबई सागा 2020’ लिखा है। यानी फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में इसकी रिलीज 19 जून बताई गई है।

मुंबई सागा के पोस्टर में बताया गया है कि बॉम्बे से मुंबई बनने तक की हैरान करने वाली सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म के पोस्टर में फिल्म के सभी स्टार्स हैं। फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल, कांटे और कई फिल्में बनाई हैं। भूषण कुमार के साथ-साथ इस फिल्म को कृष्ण कुमार और अनुराधा गुप्ता भी प्रोड्यूस करेंगे।

Latest Stories