Mumma करीना कपूर पूरी करेंगी बेटे तैमूर की खास फरमाइश, जानिए क्या है फरमाइश?

author-image
By Hasmine saifi
New Update
Mumma करीना कपूर पूरी करेंगी बेटे तैमूर की खास फरमाइश, जानिए क्या है फरमाइश?

तैमूर अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सबसे पॉपलुर स्टार किड है। सबसे ज्यादा स्टार किड्स में तैमूर सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने रहते है। इसी के चलते तैमूर का बर्थडे आने वाला है। उनका बर्थडे 20 दिसंबर को है। इस जन्मदिन पर तैमूर 3 साल के हो जाएंगे। तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तैमूर जब से पैदा हुए है तब से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती है। तैमूर की छोटी से छोटी बातें जैसा कि वह कैसे खेलते है, क्या-क्या खाते और क्या-क्या शैतानियां करते, सब मीडिया में सुर्खियों बना रहता है। कहा जा सकता है कि तैमूर जितनी लोकप्रियता अभी तक किसी स्टार किड को नही मिली। इसी के चलते करीना कपूर खान ने एक इवेंट के दौरान तैमूर की बर्थडे फरमाइश पर खुलकर बात की है और उनकी फरमाइश के बारे में भी बताया है।

क्या है तैमूर की बर्थडे की खास फरमाइश?

अभिनेत्री करीना कपूर ने आगे बताया कि तैमूर ने अपने जन्मदिन पर एक खास तरह के केक की फरमाइश की है। उन्होंने एक सैंटा केक और एक हल्क केक की फरमाइश की है। इसी के चलते करीना से पूछा गया कि दो केक क्यों तब उन्होंने कहा कि आखिरकार वो कपूर हैं। करीना ने आगे बताया कि तैमूर का बर्थडे इस साल मुंबई में ही सेलिब्रेट किया जाएगा। उनके 20 के करीब दोस्त और परिवार के लोग शामिल रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में काफी बिजी है। इसी के कारण करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का बर्थडे मुंबई में ही सेलिब्रेट करेंगी।

मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.  अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.  आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज 

">FacebookTwitter और Instagram पर जा सकते हैं.

Latest Stories