/mayapuri/media/post_banners/a7f1e9ec3059b4b76e409daf5d96d1a7d174b2fe27c8a2a2508d7151f02f05a3.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अकसर अपने हॉट लुक कि वजह से सुर्खियां में रहती हैं। वह अकसर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।
हाल ही में फिर एक बार नेहा धूपिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, नेहा ने पति अंगद के साथ अपना एक फोटोशूट करवाया है। यह फोटोशूट इस कपल ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाया है। इस फोटोशूट में नेहा अपने पति अंगद के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आरही है। तस्वीरों में नेहा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। नेहा और अंगद एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे है। नेहा ने अपने इस क्यूट फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों के पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। लोगों को दोनों की यह जोड़ी बेहद पसंद भी आती है
बता दें की नेहा ने इसी साल मई में अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से सीक्रेट वेडिंग की थी। तब ही से नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें आना शुरू हो गई थी। लेकिन दोनों ने ही इस तरह के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया था। क्योंकि यह गुड न्यूज दोनों अपने तरीके से अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते थे।
https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms/search?query=neha