/mayapuri/media/post_banners/f0a4725bebf8a3989896f706bdfe4f9a3e3adcfb57afe71211cf334dcf26f3eb.jpg)
बॉलीवुड और पॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ अकसर अपने गानों से लोगों का दिल जीत लेती है। वह अपनी अवाज से फैंस को अपना दीवाना बना लेती है। लोगों को उनकी अवाज बेहद पसंद है। गाने ही नही बल्की फैंस को नेहा की डांस वीडियो तो कभी उनकी क्यूट तस्वीरों भी बेहद पसंद आती है।
हाल ही में नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसे देख सब हैरान रह गए। इस वीडियो में नेहा के साथ सिंगर सोनू निगम भी नजर आ रहे है। दरअसल यह वीडियो नेहा और सोनू निगम के फोटोशूट का है। फोटोशूट के दौरान नेहा ब्लैक कलर की स्कर्ट में नजर आ रही है। फोटोशूट पूरा होते ही नेहा अपनी स्कर्ट वहीं उतार देती है। जिसे देखकर सोनू हैरत भरे एक्सप्रेशन देने लगते हैं। लेकिन नेहा ने अपनी इस स्कर्ट के निचे ब्लैक कलर की पेंट पहनी होती है। दोनों शूट के दौरान दोनों जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है- नेहू का फोटोशूट सोनू निगम के साथ।
बता दें कि बिते दिनों नेहा, हिमांश के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी चर्चा में थी। लेकिन नेहा ने इस अफवाह को सही बताते हुए स्वीकार किया था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में थी। दोनों ने ब्रेकअप की वजह तो नहीं बताई लेकिन बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल का एक कंटेस्टेंट दोनों के ब्रेकअप की वजह बना था।