/mayapuri/media/post_banners/309fe2b35755055b2809e5d7753ab8c1f82e8375cf7e59114ba96061c9a1e611.jpg)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय'में बिजी है। उनकी यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में है। इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' का टीजर भी रिलीज किया गया है। फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में रणवीर ने स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज दी है। गानों के लिए बीट बॉक्सिंग,डी-सायफर और बिग रॉ ने की है। फिल्म के इस टीजर फैंस को काफी पसंद या है। वहीं इस फिल्म में रणवीर का लुक उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को भी काफी पसंद आया हैं। दीपका ने रणवीर की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मुझे आप पर गर्व है। ववहीं रणवीर के खास दोस्त यानि अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- असली टैलेंट की वॉलकेनो जोया अख्तर, अपने दिल का राजा रणवीर सिंह और mini meryll आलिया भट्ट। ''वेलेंटाइन डे का इंतजार नहीं कर सकते, क्योंकि गली बॉय के साथ डेट है।''
बता दें की फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स के आस-पास घूमती है। फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर के किरदार में हैं। फिल्म में आलिया रणवीर के अलावा कल्कि कोचलीन भी हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।