/mayapuri/media/post_banners/939f443e6861ef78a08405278de8147f0fc1f5f2f18890957e36b0faf428b4e8.jpg)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस के अफेयर के चर्चे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। नई खबर ये है कि प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस ने कहा है कि अब वह पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खबर तो यहां तक है कि इसी दौरान उन्होंने प्रियंका से सगाई के सवाल पर भी हामी भर दी है।
निक ने जाहिर की पिता बनने की इच्छा
वैसे निक की पिता बनने की इच्छा जाहिर करना कहीं दोनों की शादी की ओर इशारा तो नहीं है। हॉलिवुड सिंगर निक जोनस न्यूयॉर्क में एक ईवेंट के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'बच्चे पैदा करना उनके जीवन का एक अहम लक्ष्य है।' इस दौरान उनके साथ उनकी दो भतीजियां भी उनके साथ थीं।
3 महीने से रिलेशनशिप में हैं निक-प्रियंका
आपको बता दें, प्रियंका और निक पिछले 3 महीने से रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि दोनों सगाई भी कर चुके हैं। प्रियंका को सगाई की रिंग भी कई मौकों पर छिपाते हुए देखा गया है। मगर लगता है कि निक इस मामले में थोड़ा खुले हुए हैं।
फैमिली बनाना मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा
तभी उन्होंने मीडिया से खुलकर बोला, 'मेरी अपनी फैमिली बनाना मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह उन चुनिंदा चीजों में से एक है जिन्हें मैं अपने जीवन में से एक होते देखना चाहता हूं।' बच्चा कब पैदा करेंगे इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, 'मैं फिलहाल अभी अपनी भतीजियों के साथ समय बिताकर पिता बनने की ट्रेनिंग ले रहा हूं। लेकिन मैं ये नहीं कह सकता कि कब बच्चा पैदा करूंगा।'
प्रियंका ने भी जाहिर की थी इच्छा
वैसे आपको बता दें कि पिछले साल प्रियंका ने भी एक मौके पर कहा था कि वह भी बच्चे पैदा करना चाहती हैं। खैर जो भी बच्चों को लेकर दोनों के विचारों में समानता उनके उज्जवल भविष्य की ओर इशारा कर रहा है।