Advertisment

मॉम-डैड के साथ प्रियंका के घर पहुंचे निक जोनस, फिक्स होने वाली है शादी की डेट !

author-image
By Sangya Singh
New Update
मॉम-डैड के साथ प्रियंका के घर पहुंचे निक जोनस, फिक्स होने वाली है शादी की डेट !

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के अफेयर के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस इंडिया आए थे और प्रियंका की फैमिली के साथ वक्त बिताया था। उसके बाद ही खबरें आईं थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है।

Advertisment

अब बात धीरे-धीरे शादी की ओर बढ़ रही है। निक पहले ही इस बात की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। दोनों के रिश्ते के बीच बढ़ती गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निक के परिवार वाले प्रियंका और उनके परिवार से मिलने भारत आ चुके हैं।

निक के साथ उनके माता-पिता मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। खबर है कि निक के पैरेंटेस 18 अगस्त को प्रियंका की ओर से दी जाने वाली पार्टी अटेंड करने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले से इस बात के कयास हर जगह लगाए जा रहे हैं कि निक और प्रियंका की इंगेजमेंट हो चुकी है।

निक के पेरेंट्स भी प्रियंका द्वारा 18 अगस्त, 2018 को आयोजित होने वाली पार्टी में शरीक होंगे। बहुत लोग तो इसे प्रियंका और निक की पोस्ट इंगेजमेंट पार्टी मान रहे हैं। माना जा रहा है इस पार्टी का आयोजन इस मकसद से किया जा रहा है कि इसके जरिए निक और प्रियंका अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर देंगे।

इसके अलावा कुछ सूत्रों से ये भी सुनने में आ रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। प्रियंका की बात करें तो वो अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। खबरों से मुताबिक, गुपचुप ढंग से प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां भी चल रही हैं।

Advertisment
Latest Stories