निक और प्रियंका जनवरी के आखिर तक देंगे चौथा रिसेप्शन, ये स्टार्स होंगे शामिल

author-image
By Sangya Singh
New Update
निक और प्रियंका जनवरी के आखिर तक देंगे चौथा रिसेप्शन, ये स्टार्स होंगे शामिल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में शाही अंदाज में शादी के बाद अब तक तीन रिसेप्शन हो चुके हैं। दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन के बाद अब चौथा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। जो लॉस एंजिल्स में प्रियंका और निक के हॉलीवुड फ्रैंड्स के लिए होगा। खबरों के अनुसार, यह रिसेप्शन जनवरी 2019

के आखिर तक होने की उम्मीद है।

खबर है कि निक प्रियंका के चौथे वेडिंग रिसेप्शन में कैरी वॉशिंगटन,

ड्वेन जॉनसन,

एलेन डेजेनर्स और मेगन मॉर्केल भी शामिल हो सकती हैं। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म

ए किड लाइक जैक

और

इजन्ट इट रोमांटिक

के को-स्टार्स भी रिसेप्शन अटैंड करेंगे। प्रियंका की फैमिली के अलावा बहन परिणीति भी लॉस एंजिल्स में रिसेप्शन अटैंड करने वाली है।

स्विटजरलैंड के हनीमून से लौटने के बाद प्रियंका अपनी फिल्म

द स्काय इज पिंक

की शूटिंग करने इंडिया आएंगी। इसके बाद जनवरी में ही लॉस एंजिल्स पहुंचेंगी। जहां महीने के आखिर में वेडिंग रिसेप्शन होगा। बताया जा रहा है कि मालीबू में वेन्यू फाइनल हो सकता है। यह रिसेप्शन भी ब्लैक टाई कोड के साथ होगा। जिसमें कपल के क्लोज फ्रैंड्स ही शामिल होंगे।

Latest Stories