पहली बार प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
पहली बार प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों 1 दिसंबर  को शादी के बंधन बंध गए । दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ साथ हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने Vogue मैगजीन के लिए भी कपल रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटोशूट की तस्वीरों में प्रियंका निक की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तस्वीरों में निक पत्नी प्रियंका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका पति निक के काफी करीब दिख रही हैं। तो तीसरी तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखी हुई हैं। तस्वीरों में प्रियंका क्रीम और व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद सेक्सीलग रही है। वहीं निक भी अपने कैजुअल लुक में बेहद कूल लग रहे हैं। दोनों की इन रोमांटिक तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर एनी लीबोविट्स ने अपने कैमरे सा क्लिक किया है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  की एक वीडियो भई सामने आई है। जिसमें दोनों डांस की प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं।

Latest Stories