Advertisment

भारत लौटेते ही सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे इरफ़ान खान

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
भारत लौटेते ही सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे इरफ़ान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान अपनी बीमारी के चलते इलाज के लिए लंदन में हैं। इरफ़ान लंदन में वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। कुछ दिन पहले यह खबर आई थी इरफान दिवाली मनाने भारत लौटेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब इरफान खान से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इरफान 2 दिन के लिए भारत आए थे। यही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया है कि इरफान भारत आने के बाद सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में गए और वहां पर उन्होंने पूजा और हवन भी किया।

इरफान भारत में केवल दो दिन रहे और वापस लंदन लौट गए

सूत्रों के अनुसार इरफान 2 दिन के निजी काम के लिए भारत आए थे। उन्होंने इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी। इरफान यहां नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की। इरफान भारत में केवल दो दिन रहे और वापस लंदन लौट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान मार्च तक भारत वापस लौट सकते हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वे मूवी सेट पर लौट सकेंगे। लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्टर की गाइडलाइन्स फॉलो करनी होगी।

बता दें कि इससे पहले इरफान  के भारत आकर हिंदी मीडियम-2 की शूटिंग शुरू करने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इरफान के प्रवक्ता ने इसे खारिज कर दिया था। इरफान के प्रवक्ता ने बयान जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया था। बता दें कि इरफान खान पिछले 7 महीनो से अपना इलाज लंदन में करा रहे हैं। जहां उनसे मिलने कई सितारे पहुंचे थे। इरफान खान को जब डायग्नोकसिस में न्यू रोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता लगने के बाद उनका इलाज लंदन में शुरू हुआ।

Advertisment
Latest Stories