/mayapuri/media/post_banners/deda6c4ddf88d5ece2d6bf1eba5047185795102d6180838428ff51dd5e887c6d.jpg)
बॉलीवुड की बेहद हॉट एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा (malaika arora) इन दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मालदीव्स में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से वेकेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सनसनी फैला दी है। मलाइका ने अपनी अब तक की सबसे बोल्ड फोटो पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/a99d00602e8bed0f7ccc3b3f57f7648b63b0e32801811835cc45020d1803fba4.jpg)
आपको बता दें कि, पोस्ट की गई फोटो में मलाइका बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं फोटो में मलाइका बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फिगर को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया है। मलाइका ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और गले में नेकलेस पहने हुए दिख रही हैं, जो उनके लुक कम्प्लीट कर रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/6e182f3dac2e5de637f2a3b2d99591d7fe76169c130cef802473d84590847ec3.jpg)
वहीं मलाइका का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस फोटो को मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर कम बात करते नजर आते हैं, लेकिन अक्सर इस कपल को एक साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/8b39b265fc29909fbad3e42417a8b5ac50d41cdcd99616ef680d6f6b49413a0d.jpg)
- मुस्कान मनचंदा
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)