Oscar 2021: लाइव शो के दौरान मास्क नहीं लगाया जाएगा

author-image
By Pragati Raj
New Update
Oscar 2021: लाइव शो के दौरान मास्क नहीं लगाया जाएगा

Oscar 2021 कोरोना की वजह से इस बार काफी अलग तरीके से होने जा रहा है। COVID-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस साल होने वाले कार्यक्रम में कई बदलाव होंगे। समारोह के लिए प्रस्तुतकर्ताओं की सूची के बारे में एक घोषणा करने के बाद, अकेडमी  ने अब कुछ और मानदंडों का खुलासा किया है, जिन्हें इस कार्यक्रम में देखा जाएगा।

Oscar 2021 के अवार्ड्स के दौरान मास्क नहीं लगाया जाएगा। खबर के अनुसार, अकेडमी ऑस्कर में लाइव समारोह के दौरान मास्क लगाने को मना किया जा रहा हैं। सोमवार की सुबह अकेडमी के प्रेजेंटर की ज़ूम मीटिंग के दौरान घोषित किया गया था। समारोह - लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में यूनियन स्टेशन में आयोजित किया जा रहा है। लाइव के दौरान पर लोगों के लिए मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि ब्रेक के दौरान मास्क पहना जा सकता है। अकेडमी ने यह भी बताया कि दर्शकों की क्षमता 170 लोगों तक सीमित होगी। समारोह के दौरान एक तापमान जांच अनिवार्य होगी। समारोह में आने वाले दिनों में उपस्थित लोगों को कम से कम तीन COVID परीक्षण करने होंगे।

93 वाँ ऑस्कर अवार्ड्स 25 अप्रैल को 8 बजे ईटी / 5 बजे पीटी एबीसी पर शुरू होगा।

Latest Stories