Advertisment

मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, 4 बार ऑस्कर के लिए हुए थे नॉमिनेट

author-image
By Sangya Singh
New Update
मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, 4 बार ऑस्कर के लिए हुए थे नॉमिनेट

चार बार ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुके ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। 60 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके अल्बर्ट फिनी काफी समय से किडनी कैंसर से पीड़ित थे। बीते 8 साल से वह इससे परेशान थे। ब्रिटिश फिल्म इंस्‍टीट्यूट ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर अल्‍बर्ट के निधन की पुष्‍ट‍ि की।

Advertisment

बता दें, कि अल्‍बर्ट फिनी 1936 में सैल्फोर्ड में पैदा हुए थे। उनके स्कूल के हैडमास्टर ने उन्‍हें एक्‍टर बनने के लिए प्रेरित किया था। 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से उन्‍हें दुनियाभर में खास पहचान मिली। अल्‍बर्ट को सिनेमा का ओरिजनल यंग मैन भी कहा जाता था।

फिल्मों के साथ साथ उन्‍हें नाटकों में भाग लेने का भी शौक था। विलियम शेक्सपीयर के नाटकों पर वह खूब परफॉर्म करते थे। उनकी फिल्म फिद टॉम जोन्स, मर्डर ऑन द ऑरिएंट एक्सप्रेस, द ड्रेसर और अंडर द वॉल्कानो ऑस्‍कर के लिए पहुंची थीं। उनके निधन से लंदन से लेकर न्यूयार्क तक स्टार्स शोक में हैं।

Advertisment
Latest Stories