Advertisment

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित Dr. KK Agarwal का हुआ निधन

author-image
By Pragati Raj
New Update
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित Dr. KK Agarwal का हुआ निधन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित Dr. KK Agarwal का सोमवार देर रात कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया।

Advertisment

KK Agarwal 62 साल के थे। खबर के मुताबिक़ नई दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में रात 11.30 बजे कोरोना कॉम्प्लिकेशन के कारण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

बता दें कि डॉ अग्रवाल को 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें डॉ बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह वर्तमान में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष थे। अग्रवाल ने 1979 में नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया था।

Dr. KK Agarwal मायापुरी ग्रुप्स के बच्चों के लिए छपने वाली magazine- 'Lotpot' के लिए गेस्ट राइटर के तौर पर लिखते थे। साथ ही बच्चों को हेल्थ टिप्स भी देते थे। मायापुरी ग्रुप्स की तरफ से Dr. KK Agarwal को श्रद्धांजलि।

Advertisment
Latest Stories