पंकज त्रिपाठी को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, इस सुपरहीरो के साथ आएंगे नज़र

author-image
By Sangya Singh
New Update
पंकज त्रिपाठी को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, इस सुपरहीरो के साथ आएंगे नज़र

फिल्म न्‍यूटन, फुकरे, गैंग ऑफ वासेपुर और मिर्जापुर जैसी वेबसीरीज में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज दर्शकों के पसंदीदा कलाकार हैं। पंकज त्रिपाठी जल्द ही अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दिखाईं देंगे। यह फिल्म भारतीय क्र‍िकेट टीम द्वारा 1983 में जीते विश्व कप की कहानी पर आधारित होगी।

फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे और वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म में भारतीय क्र‍िकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का रोल निभाएंगे। वहीं, अब आप पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर है। वो ये कि पंकज को पहली हॉलीवुड फिल्म का ऑफर भी मिल गया है। जिसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी है।

बता दें, कि पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के जाने माने एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ, मार्वल यूनिवर्स के एवेंजर्स के थॉर होंगे। पंकज एवेंजर्स के एक्‍टर Chris Hemsworth के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘ढाका’ में नजर आएंगे। फिल्म में पंकज के अलावा बॉलीवुड से रणदीप हुड्डा और मनोज वाजपेयी भी होंगे।

Latest Stories