/mayapuri/media/post_banners/e94f7ab9423bcda5914760d704695ae200767d20d819628f165657a93ccf2291.jpg)
अपने बेहतरीन अभिनय की वजह से बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भारतीय टीम के मैनेजर मान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि सभी एक्टर्स लंदन में इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/10eef217e54afe0d11b8fe51cea787444eca656e20380ba5e89ff206fda17ce1.jpg)
वहीं, रणवीर सिंह को लेकर पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मैं और रणवीर फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन उनसे मैं कई बार मिल चुका हूं। पंकज ने बताया कि, रणवीर सिंह बहुत पॉजिटव एनर्जी सेट पर लाते हैं। वे जिस जगह पर अभी हैं, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
/mayapuri/media/post_attachments/0db44459af06a533a3f152bfd6ce40c7ba70a60ce5f228e25039ff146d0ab225.jpg)
उन्होंने आगे कहा, जब भी रणवीर सिंह आपके आसपास होते हैं तो आप बोर नहीं सकते हो। बता दें, कि बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर बॉलीवुड में छाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में मड आइलैंड में एक घर खरीदा था। पंकज ने कहा था, मेरी पत्नी मृदुला और मैं हमारे सपनों का घर में हैं, लेकिन मैं पटना में अपनी टिन की छत वाले एक कमरे को नहीं भूल पाया हूं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)