इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर के पिता की भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर के पिता की भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैय्या की भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्दी ही बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जान्ह्वी कपूर के पिता की भीमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी जाह्न्वी कपूर काम के प्रति एक ईमानदार अभिनेत्री हैं।

पंकज त्रिपाठी इन दिनों वास्तविक जीवन की नायिका गुंजन सक्सेना पर आधारित धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जाह्न्वी भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन की भूमिका में हैं, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। जबकि पंकज उनके पिता की भूमिका में हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है।

पंकज ने एक बयान में कहा, 'मुझे किरदार बहुत पसंद आया। मुझे शूटिंग करने में बहुत मजा आ रहा है। जाह्न्वी काम के प्रति बहुत ईमानदार हैं। वह मेरा बहुत सम्मान करती हैं और मैं भी काम के प्रति उनकी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के लिए उनका बहुत सम्मान करता हूं।' बायोपिक का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, 'शरण बेहद प्रतिभावान निर्देशक हैं और अपने काम में माहिर हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत काम करने का यह एक मौका है।' बता दें कि गुंजन सक्सेना करगिल युद्ध के दौरान पहली भारतीय महिला आईएएफ पायलट थीं। इस मुश्किल जंग में उन्होंने बड़ी बहादुरी से दुश्मनों का सामना करते हुए जख्मी सैनिकों को करगिल से अस्पताल पहुंचाने में भी बड़ी मदद की। उनके इस साहस के लिए गुंजन को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

अगर तख्त के बारे में बात करें तो जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे।

Latest Stories