Advertisment

प्रियंका चोपड़ा की बहन ने जीजा से की ऐसी मांग, सुन कर हैरान हो जाएंगे आप

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
प्रियंका चोपड़ा की बहन ने जीजा से की ऐसी मांग, सुन कर हैरान हो जाएंगे आप

बॉलीवुड और हॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिछले दिनों हुई सगाई के बाद से आये दिन इनकी शादी को लेकर खबरे सामने आती रही हैं. सगाई के बाद दोनों आउटिंग के लिए बाहर भी गये थे।

दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं. हालाँकि शादी के चलते परिणीति चोपड़ा भी अपनी बहन की इस शादी को लेकर काफी उतसाहित हैं. जिसके चलते हाल ही में उन्‍होंने प्रियंका और निक की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म 'नमस्‍ते इग्‍लैंड'  के प्रमोशन को लेकर बिजी परिणीति ने प्रमोशन के दौरान बताया कि उन्‍होंने अपनी बहन की शादी को लेकर क्‍या-क्‍या तैयारियां की हैं? साथ ही उन्होंने बताया की, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी में जूता चुराई की रस्‍म में वह क्‍या करने वाली हैं?

जूते चुराई की रस्म में रूपये की मांग में परिणीति ने निक से 5 मिलियन डॉलर  की मांग की हैं यह कीमत निक को पहले ही बता दी गई हैं. हालांकि परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि निक ने उन्‍हें 5 डॉलर देने का वादा किया है।

परिणीति का कहना है की वह अपने जीजा को आसानी से नहीं छोड़ेगी और पूरी तरह से मोल-भाव के बाद ही उन्हें जूते वापस किये जाएगे. परिणीति ने प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा भी किया कि, जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तो देसी गर्ल ने परिणी‍ति को सबसे पहले वीडियो कॉल करके इस बारे में बताया था।

जब परिणीति से इस बारे में पूछा गया कि वो प्रियंका की शादी में किन-किन गानों पर परफॉर्म करने वाली हैं तो उन्‍होंने बताया कि, 'तूने मारी एंट्री', 'सी गर्ल', 'राम चाहे लीला चाहे', 'इन माई सिटी' जैसे गानों पर तो डांस करेंगी ही, इसके अलावा वो जीजा निक के गानों पर भी डांस करने वाली हैं।

ख़ैर इन दिनों फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त परी अपनी बहन की शादी की तैयारियों में भी काफी व्यस्त हैं।

Advertisment
Latest Stories