प्रियंका के बाद क्या अब परिणीति चोपड़ा भी कर सकती है शादी?

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रियंका के बाद क्या अब परिणीति चोपड़ा भी कर सकती है शादी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को एकता कपूर के प्रोडक्शन बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनाया जा रहा है। इसके अलावा परिणीती को लेकर एक और खबर सामने आ रही है।

हाल ही में परिणीति को लेकर एक खबर सामने आई है की परिणीति जल्द ही बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में प्रियंका और निक के दोस्तों के साथ ही परिणीति और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चरित देसाई भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि परिणीति और चरित जल्द ही शादी कर सकते हैं।

publive-image

बता दें कि परिणाति और चरत दोनों पहली बार 2016 में ड्रीम टीम टूर के दौरान मिले थे। इस टूर पर उनके साथ कैटरीना कैफ, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। इस इवेंट पर चरित ने बिहाइंड द सीन्स वीडियोज बनाने की जिम्मेदारी की हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। अब जल्द ही दोनों अपने इस रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं।

publive-image

चरित के बारे में बात करे तो वह  प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। इसी के साथ फिल्म 'रन' के लिए उन्होंने राम गोपाल वर्मा को भी असिस्ट किया था।

फिल्म की बात करे तो ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग लखनऊ में हुई है, जहां पर फिल्‍म की कहानी के अनुसार बिहार के पटना का सेट बनाकर फिल्‍माया गया। इस फिल्म का निर्देशक प्रशांत सिंह कर रहे है। फिल्म की कहानी जबरदस्ती शादी की कुरीतियों पर आधारित है। फिल्‍म में अपारशक्ति खुराना, परिणीति के पड़ोसी के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उसके प्‍यार में पागल है। इससे पहले इस फिल्म का नाम ‘शॉटगन शादी’ रखा गया था लेकिन बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा के सुझाव के बाद इसका नाम बदलकर ‘जबरिया जोड़ी’ रख दिया गया।

Latest Stories