Advertisment

अर्जुन ने परिणीति से शादी की बात पर लिए मजे, दिया हैरान करने वाला जवाब

author-image
By Sangya Singh
New Update
अर्जुन ने परिणीति से शादी की बात पर लिए मजे, दिया हैरान करने वाला जवाब

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और ऐक्टर अर्जुन कपूर अपने एक फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही में अर्जुन और परिणीति ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। जिसके बाद उनके फैंस दोनों को एक-दूसरे से शादी करने की सलाह देने लगे। इतना ही नहीं, परिणीति ने तो अर्जुन को शादी के लिए ट्रोल करने की कोशिश भी की। बस फिर क्या था, अर्जुन भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने परिणीति को भी बेहद मजेदार जवाब दे डाला।

Advertisment

आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा ने एक आर्टिकल को अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से शेयर किया, जिसकी हेडलाइन है- परिणीति-अर्जुन के रेड हॉट फोटोशूट के बाद, फैंस देने लगे स्टार्स को शादी की सलाह। इस आर्टिकल को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा- ओह नो, देखो अर्जुन कपूर, दूर रहो क्योंकि मेरे पास डेट्स नहीं हैं। कृपया मेरे मैनेजर से करें।

जिसके बाद अर्जुन ने भी परिणीति को जवाब देते हुए बड़ा ही मज़ाकिया सा ट्विट किया, अर्जुन ने जवाब में लिखा, छोकरा जवान है लेकिन शादी के लिए कोई जल्दी नहीं है। परिणीति कृपया आप इंतजार करें, जबतक सही उम्र नहीं आती और मैं अपने विकल्पों पर इंतजार करता हूं।

फिल्मों की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही 'नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories