/mayapuri/media/post_banners/63cd2ffca8f9b3b25dce1291ed892a501e6c995c88aa19a9305d5973654b1220.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अकसर अपने लुक को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। लोग उनके लुक को पसंद भी करते है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन अब इस बार ऐसा नहीं है उनकी फोटो वायरल तो हो रही हैं लेकिन उनके फैंस को उनका लुक पसंद नहीं आ रहा है।
किसी ने किया बुरा कमेंट तो किसी ने की तारीफ
दरअसल हाल ही में परिणीति की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी इस फोटो में उनके बालों का कलर लाल करवाया हुआ है। जिसकी वजह से वह बहुत ट्रोल हो रही हैं। उनकी इस फोटो पर लोग कमेंट कर रहें हैं। किसी ने लिखा कि पता नहीं परिणीति के साथ क्या दिक्कत है तो किसी ने लिखा कि उन पर ये बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा है। और कई लोगों ने तो उनके खिलाफ बुरी भाषा का भी प्रयोग किया। लेकिन कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की हैं।
नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगी परिणीति
फिल्मों की बात करें तो परिणीति जल्द नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी, जो अक्षय कुमार और कैटरीना की फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/28/cover2669-2025-11-28-20-25-24.png)